Watch: 55 में चचा ने दिखाया अपना बचपन, ऐसा किया मुर्गा डांस हक्के बक्के रह गए लोग, देखें वीडियो..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 19, 2023, 05:43 PM IST

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बुजुर्ग चचा मुर्गा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जो काफी मजेदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा ने किया कमाल का मुर्गा डांस
  • रोकने पर भी नहीं रुके कदम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Dance Video: इंटरनेट पर एक मजेदार डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाएंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और काफी लोग इसे अपनी प्रोफाइल पर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में चचा ने मुर्गा डांस किया है, जो काफी मस्त है। दुनिया के मोह-माया से अलग होकर चचा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में चचा ने मुर्गा डांस किया है। अब मुर्गा डांस है तो कमाल का होगा ही। चचा को जब आप नाचते हुए देखेंगे तो उनकी उम्र काफी है। ऐसे में लोग कह रहे हैं चचा ने पचपन की उम्र एकदम बचपन वाला डांस किया है। ऐसे में लोग उनकी इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed