वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में लिखा है प्यारे जानवर का नाम, लाख कोशिश के बाद भी नहीं बता पा रहे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 20, 2023, 05:37 PM IST

Optical Illusion: अगर आप सोच रहे होंगे कि आसानी से आप इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे तो आप गफलत में है। इस तस्वीर​​ में दिए चैलेंज को वही लोग पूरा कर पाएंगे, जिनका फोकस बहुत ही ज्यादा तगड़ा है। इस तस्वीर में छिपी पहेली को हल करने की कई लोगों लाख कोशिश की, लेकिन उनका दिमाग हिल गया।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (तस्वीर साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुपर ब्रेन वालों के लिए दमदार चैलेंज
  • सिर्फ 1 परसेंट लोग ही हल कर पाए चैलेंज
  • क्या आपमें है बीरबल वाला शार्प मांइड

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) और ब्रेन टीजर (Brain Teaser) वाली दर्जनों तस्वीर हर रोज देखने को मिलती है। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों का IQ टेस्ट लेती हैं, तो कई तस्वीरें लोगों की नजर का तेज परखती हैं। आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की जो तस्वीर लेकर आए हैं, उस तस्वीर ने तो लोगों की आंखों के साथ खेल कर दिया है। इस तस्वीर में छिपी पहेली को हल करने की कई लोगों लाख कोशिश की, लेकिन उनका दिमाग हिल गया। इसके बाद भी वह पहेली को सॉल्व नहीं कर पाए।

आड़ी-तिरछी लाइनों के बीच लिखा है जानवर का नाम

इस तस्वीर में आपको काले और सफेद रंग की आड़ी-तिरछी लाइनें नजर आ रही होंगी। इन लाइनों के बीच में आपको एक प्यारे से जानवर का नाम खोजना है। बता दें कि इस जानवर का नाम अंग्रेजी में लिखा हुआ है। इस प्यारे जानवर का नाम बहुत बड़ा नहीं है और बहुस सारे लोग ऐसे हैं, जिनको पहली ही नजर में जानवर का नाम दिख गया है। दूसरी तरफ अधिकतर लोगों ने लाख कोशिश कर ली, लेकिन उन्हें जानवर का नाम नजर नहीं आया।

तस्वीर में दिए चैलेंज को वही लोग पूरा कर पाएंगे, जिनका फोकस बहुत ही ज्यादा तगड़ा है। अगर आप सोचें कि आसानी से आप इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे तो आप गफलत में है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 7 सेकंड का समय दिया जा रहा है। अगर 7 सेकंड में आप चैलेंज को पूरा कर पाते हैं तो वाकई में आप सुपर जीनियस दिमाग वाले इंसान हैं। अगर आप इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब होते हैं तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह चैलेंज भेज सकते हैं।

यहां मिलेगा आपके सवाल का जवाब

तो चलिए जल्दी से जल्दी इस चैलेंज को पूरा कर दिखाइए। अगर आपको चैलेंज पूरा करने में समस्या हो रही है तो आप तस्वीर को थोड़ा आड़ा-तिरछा करके देखिए। अगर आपको अभी भी तस्वीर में लिखे जानवर का नाम पता नहीं चल पा रहा है तो हम आपको बता दें कि तस्वीर में DOG लिखा हुआ है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article