वायरल न्यूज़

Viral Video: बड़े-बड़े सपेरों को मात देता है ये शख्स, पकड़ता है विशालकाय अजगर, हिम्मत देख कहेंगे 'जिगरवाला'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 19, 2023, 05:26 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का एक विशालकाय अजगर को ऐसे पकड़ रहा है, जैसे कोई पालतू कुत्ता। वीडियो देख आप कांप उठेंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स
  • फिर अजगर को खतरनाक तरीके से ऐसा जकड़ा
  • यूजर्स बोले- इसे कहते हैं हिम्मतवाला

Shocking Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद कई लोगों को पसीने आ जाएंगे। इस वीडियो एक शख्स ने काफी खतरनाक तरीके से एक अजगर को पकड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में जो भी इस वीडियो को देख रहा है, उसकी दिलेरी की काफी तारीफ कर रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो अब तक का काफी जबरदस्त वीडियो है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़के ने एक विशालकाय अजगर को ऐसे पकड़ रहा है, जैसे उसके घर का पालतू कुत्ता हो। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लड़के की हिम्मत की खूब वाहवाही कर रहे हैं। और कह रहे हैं कि इसके जैसा आज तक नहीं देखा। इस वीडियो इंटरनेट की दुनिया में आग लगा दी।

विशालकाय अजगर को बड़े ही आराम से शख्स ने पकड़ा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये अजगर को पकड़ रहा है या उसके साथ खेल रहा है, समझ ही नहीं आ रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाप रे.. इसके दिलेरी के सामने तो किसी को भी पसीने आ जाए। इस वीडियो पर अब तक 13 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'pecuariamg' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article