Viral Video: ताऊ बजा रहे थे बीन, नागिन बनकर डस रही थीं ताई, हाहाकारी डांस देख घबरा जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 19, 2023, 12:46 PM IST

Nagin Dance Video: एक ताऊ-ताई ने डांस से ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताऊ-ताई का झन्नाटेदार डांस
  • अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Nagin Dance Video: भारत में नागिन डांस को लेकर काफी क्रेज है। हर पार्टी-फंक्शन में आपको कोई ना कोई नागिन डांस (Nagin Dance Video) करते हुए नजर आ जाएगा। वहीं, कुछ लोग तो इतने हाहाकारी नागिन डांस करते हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी नागिन डांस के वीडियो (Viral Video) छाए रहते हैं। इनमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल होते हैं। इतना ही नहीं नागिन डांस को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में नागिन डांस का एक और वीडियो (Trending Video) धमाल मचा रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Dance Video) में एक ताऊ और ताई ने नागिन डांस से ऐसा गदर काटा, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे।

Nagin Dance Video

ताऊ-ताई का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज तक आपने कई लोगों को नागिन डांस करते हुए देखा होगा। हो सकता है आप भी नागिन डांस के शौकीन हों। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक ताऊ और ताई ने तो महफिल लूट ली। वीडियो में आप देख सकते हैं डीजे पर नागिन धुन सुनते ही ताऊ और ताई बेकाबू हो जाते हैं। घूंघट में ताई नागिन बनकर डांस करने लगती है। वहीं, रूमाल लेकर ताऊ बीन बजाने लगते हैं। इसके बाद तो ऐसा गदर मचा कि लोग देखते रह गए। इस वीडियो को देखने के बाद आप ठुमके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। तो पहले इस हाहाकारी नागिन डांस को आप देखें...

End of Feed