Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो दरअसल क्रिकेट मैच से जुड़ा है, जिसमें एक खिलाड़ी अपने साथी की वजह से रन आउट हो गया। मगर फिर उसने ऐसा कुछ किया देखकर यकीन नहीं होगा। हालांकि बाद में हंसी भी बहुत आती है।
गुस्से में बल्लेबाज ने साथी खिलाड़ी का मुंह तोड़ दिया। (Photo- Instagram)
नॉन स्ट्राइकर ने मुंह तोड़ दिया
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि क्रिकेट मैच चल रहा है। पिच के दोनों छोर पर बल्लेबाज खड़े हैं। इधर गेंदबाज तेज रफ्तार में बल्लेबाज को गेंद फेंकता है। बल्लेबाज शॉट खेलता है कि गेंद फील्डर के करीब में पहुंचती है। इसी बीच बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ता है मगर तभी उसने अपने कदम पीछे खींच लिए। इधर नॉन स्ट्राइकर तब तक काफी आगे आ चुका होता है। वो वापस क्रीज पर पहुंचता, मगर पहले ही रन आउट हो गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा।दरअसल रन आउट होने के बाद नॉन स्ट्राइकर पागल हो गया। वो फील्ड पर ही गुस्सा करता है और गुस्से में अपना बल्ला हवा में उछाल दिया। मगर यही बल्ले सीधे उसके साथी खिलाड़ी के मुंह पर जा लगा। आखिर में देखेंगे कि बल्ला लगते ही खिलाड़ी जमीन पर बैठ गया। हालांकि देखकर साफ पता चलता है कि सबकुछ अजाने में हुआ है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि क्रिकेट मैच से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो इंस्टाग्राम पर wowcricket05 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
