वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: चोर के इंतजार में बैठा था शख्स, जैसे आया बेचारे की बत्ती गुल कर दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 5, 2024, 10:21 AM IST

Chor Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि चोर जैसे ही सॉफ्ट ड्रिंक चुराने पहुंचा, दुकान के मालिक ने उसका हाथ दबोच लिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी ना रोक पाएंगे।

Image

चोरी करने आए चोर को दुकानदार ने दबोच लिया। (Photo- Instagram)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में जूते बेचने वाले एक शख्स से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें शख्स मजेदार ढंग पटरी पर जूते बेचता हुआ नजर आता है। वो खुद के जूते चुराने तक के लिए कहता है। मगर साथ ही पकड़े जाने पर फरवरी बनाने यानी मारपीट की भी धमकी देता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक चोर चुपके से दुकान से सॉफ्ट ड्रिंक चुराने पहुंच गया। मगर बेचारा इससे पहले कामयाब होता दुकान के मालिक ने उसे दबोच लिया और फरवरी बना दिया।

दुकानदार ने किया चोर का बुरा हाल

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि सॉफ्ट ड्रिंक के दुकानदार को अपने यहां चोरी का शक हुआ। सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उसका शक यकीन में बदल गया। अब उसने चोर को दबोचने का प्लान बनाया। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि दुकान बंद करने के बाद दुकानदार भीतर ही छिप गया। अब रात हुई और चोर फिर चोरी करने पहुंच गया। मगर उसने जैसे ही सॉफ्ट ड्रिंक उठाई शख्स ने उसका हाथ दबोच लिया। फिर चोर का ऐसा हाल किया कि बेचारे की बत्ती गुल हो गई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हालांकि फ्रेम के आखिर में जो कुछ नजर आया देखकर हंसी भी बहुत आती है। इसमें देखेंगे कि दुकानदार और उसका साथी चोर का हाथ पकड़कर लटक गए। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर baanadaari_memes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article