Optical Illusion Challenge: दिमाग के साथ नजरों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्यों को हम आसानी से खोज लेते हैं। मगर कई बार दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, मगर जवाब नहीं मिल पाता है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, मगर इसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। तस्वीर में हर जगह 58 नंबर लिखा हुआ नजर आता है।
दिमाग का खेल
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस तस्वीर में देखेंगे कि इसमें एक जगह पर 68 नंबर भी लिखा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उसे आसानी से खोज निकाले। अगर आप भी खुद की आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आपको बताना है कि आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। हालांकि इससे पहले आप उस खास नंबर को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे हुए उस खास नंबर को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में अपने उस खास नंबर को खोज लिया तो आपको धुरंधर मान लेंगे। अगर नहीं खोज पाए हैं तो नीचे इसका जवाब भी देखिए।

देखिए कहां छिपा है वो खास नंबर।
देख लिया ना तस्वीर में 68 नंबर ऐसी जगह छिपा हुआ था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मगर जिसने उस खास नंबर को खोज लिया उसे जीनियस से कम नहीं माना जाएगा।
