Couple Viral Video: सोशल मीडिया में वीडियोज अपलोड करने का क्रेज युवाओं में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए वो वीडियोज भी ऐसी जगह शूट करते हैं, जिससे दूसरों की जान तक खतरे में पड़ जाती है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कपल ने जश्न मनाने के लिए दूसरों की जान मुसीबत में डाल दी। मामला उत्तर प्रदेश में नोएडा का बताया गया है। यहां एक कपल जश्न मनाने के लिए एलिवेटेड रोड पर पहुंच गया। इसके बाद कपल ने जश्न मनाने के नाम पर सारी हद ही पार कर दी। दरअसल कपल ने व्यस्त रोड के बीच अपनी गाड़ी रोकी और गन फायर कर दिया। बीच रोड पर कपल की ये ऐसी हरकत है जिसकी वजह से दूसरों की जान मुसीबत में आ गई। देखकर हैरान हो जाएंगे बीच रोड गन फायर करने बाद फिर डांस भी करता है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ कपल का वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
