वायरल न्यूज़

Video: लड़की ने पहने किंग कोबरा वाले जूते, देखकर लोगों की निकल गई चीख

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 19, 2023, 06:03 PM IST

King Kobra Shoe Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की कोबरा हुड स्टाइल वाले गमबूट पहन रही है। शायद ही आपने ऐसे जूते देखे होंगे। कुछ लोगों ने लड़की के जूते अचानक देख लिए, इसके बाद उनकी चीख ही निकल गई।

Image

किंग कोबरा वाले जूते (इंस्टाग्राम)

King Kobra Shoe Video: सोशल मीडिया पर आपको बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों की चीख निकाल देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर बहुत सारे लोग भयभीत हो गए हैं। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो ऐसे जूते पहनी नजर आती है। शायद ही आपने ऐसे जूते देखे होंगे। कुछ लोगों ने लड़की के जूते अचानक देख लिए, इसके बाद उनकी चीख ही निकल गई।

वीडियो देखकर आपकी निकल जाएगी चीख

दरअसल, लड़की किंग कोबरा स्टाइल वाले जूते पहनती दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की कोबरा हुड स्टाइल वाले गमबूट पहन रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @neelu_kaushik_7146_125k नाम की यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अक्टूबर में शेयर किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखकर कई लोग भड़क उठे हैं, वहीं ज्यादातर लोग डर गए हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को लाखों लोगों ने शेयर कर दिया है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वायरल वीडियो में जूता पहन रही लड़की नजर नहीं आ रही है। केवल वह जूता पहनती दिख रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article