वायरल न्यूज़

दादाजी ने खटिया पर दिखाया ऐसा गजब स्टंट, देखते ही बोले लोग- ये तो बाबा रामदेव भी नहीं कर पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 20, 2023, 07:22 AM IST

Instagram Viral Video: अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि करीब आस्सी साल के दादाजी ने खटिया ऐसा स्टंट दिखाया, जो किसी को भी हैरान कर देगा।

Image

सोशल मीडिया मे ंअपलोड होते ही छाया दादाजी का वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • खटिया पर दादाजी का गजब स्टंट
  • आते ही छा गया वीडियो
  • देखकर हैरान हुए नेटिजन्स

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया आज के दौर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग की बत्ती की गुल हो जाती है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो गांव के एक दादाजी से जुड़ा मालूम होता है। इसमें उन्होंने खटिया पर ऐसा गजब स्टंट कर दिखाया कि दांतों तले उंगली दबाने पर मजूबर हो जाएंगे। दादाजी का जबरस्त स्टंट देखकर नेटिजन्स भी उनके फैन हो गए हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा करतब तो खुद योग गुरु बाबा रामदेव भी नहीं दिखा पाएंगे। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और इसे 2.69 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं।

दादाजी ने खटिया पर दिखाया गजब स्टंट

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि करीब अस्सी साल के दादाजी आराम से चारपाई पर बैठे हैं। देखकर लगता है कि इतनी उम्र में उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होती होगी। मगर तभी दादाजी खटिया से नीचे उतरे और अपना करतब सबको हिलाकर रख दिया। दरअसल चारपाई से उतरते ही दादाजी जमीन पर लेट गई। उन्होंने जमीन पर लेटे हुए खटिया को हाथ से पकड़ लिया। अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई सचमुच होश उड़ जाएंगे। दरअसल दिखने में कमजोर दादादी ने हाथ से खटिया का फ्रेम पकड़ा और धीरे-धीरे दोनों टांगें आसमान की तरफ कर ली। अब दादाजी ने अपने हाथों की ताकत से पूरे शरीर को हवा में उठा लिया और शरीर आराम से चारपाई पर ले आई। उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही किया।

यहां देखिए वीडियो

जमकर कमेंट कर रहे लोग

देख सकते हैं कि दादाजी ने अस्सी की उम्र में वो स्टंट कर दिखाया जो शायद जवानों को भी करने मुश्किल हो जाए। उनका वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ऐसा स्टंट तो बाबा रामदेव भी नहीं कर पाएंगे। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि बाबा रामदेव से भी बढ़कर योग कर दिखाया। एक कमेंट में लिखा गया कि पहले आदमी और खान दोनों में दम था। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर painter_hukm नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article