नेपाल में डर का नामोनिशान मिटा! प्रदर्शन के बीच फेंके गए Smoke ग्रेनेड, प्रोटेस्टर्स ने कैच कर वापस सुरक्षा बलों पर ही फेंका

काठमांडू की सड़कों पर हजारों युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन नेपाल में हो रहे भ्रष्टाचार, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, और सोशल मीडिया पर लगे बैन को लेकर था। हाल में सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शन से ही जुड़े कुछ ऐसे वीडियोज़ भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों द्वारा फेंके गए स्मोक ग्रेनेड को वापस उनकी तरफ ही फेंक रहे हैं।

नेपाल की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हिंसक प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्रदर्शनकारी टियर गैस के बम को हवा में ही कैच कर लेता है और उसे उसी सुरक्षा बलों की ओर वापस फेंक देता है जिन्होंने उसे दागा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मानना है कि नेपाल में प्रदर्शनकारियों के मन से डर पूरी तरह खत्म हो चुका है।

Nepal Protest

स्मोक ग्रेनेड सुरक्षा बलों पर वापस फेंकते हुए प्रदर्शनकारी (Instagram/@hands.team.heroes/@m_r_indian_editor)

End of Feed