Nitish Kumar Memes Viral: बिहार में इन दिनों सियासी भूचाल आया हुआ है। यहां की सियासत कुछ इस तरह परवान चढ़ी कि, कुछ ही दिनों में यहां पर तख्तापलट हो गया। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर INDI गठबंधन को दरकिनार कर दिया। ठीक इसके बाद नीतीश ने एनडीए के समर्थन से सरकार बना ली। हालांकि नई सरकार के गठन से ज्यादा चर्चे नीतीश कुमार के पलटी मारने के हैं, जो कि इससे पहले कई बार जोड़तोड़ और दलबदल कर कुर्सी बचा चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया के कुछ किएटिव लोगों ने नीतीश पर फनी मीम्स बनाए जो कि काफी वायरल हो रहे हैं। किसी ने लिखा..'पलटू चाचा पलट गईले' तो वहीं किसी ने लिखा कि, 'ऑफर लेटर हाथ में हो तो रिजाइन मारने का मजा ही अलग है।' आइए ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स पर नजर डालते हैं:
नीतीश कुमार पर बने मीम्स। (Photo Credit: सोशल मीडिया)
