वायरल न्यूज़

EYE TEST: तस्वीर में ही छिपे हैं दस चेहरे, पांच भी खोज लिए तो चैंपियन कहलाओगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2024, 02:21 PM IST

EYE TEST: आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में दस चेहरे छिपे हुए हैं, मगर आपने पांच भी खोज लिए तो बड़ी बात होगी।

Image

शख्स की इस तस्वीर में दस अन्य चेहरे भी छिपे हुए हैं, मगर खोजना आसान नहीं होगा। (फोटो- सोशल मीडिया)

EYE TEST: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीर सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आती हैं जिनमें छिपे रहस्य को आसानी से खोज लिया जाता है। मगर कई बार ऐसी तस्वीर सामने आती है जिन्हें देखते ही दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर एक शख्स के चेहरे से जुड़ी है। देखने में शख्स का चेहरा बिल्कुल सामान्य नजर आता है, मगर बताया जाए कि शख्स के चेहरे में दस अन्य चेहरे भी छिपे हैं। तब शायद इसका यकीन ना आए। मगर चौंक जाएंगे कि ऐसा सचमुच है। शख्स के चेहरे में ही दस इंसानी चेहरे छिपे हैं।

यहां नीचे देखिए शख्स की तस्वीर

Brain Test

Brain Test

मिलेगा पूरे 100 सेकंड का समय

आपको इसी तस्वीर में दस अन्य चेहरों को खोजकर दिखाना है। हालांकि आप इससे पहले तस्वीर को हल करना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में सभी चेहरे खोजने के लिए पूरे 100 सेकंड का समय मिलेगा। हालांकि इतने समय में आप सिर्फ पांच चेहरे भी खोज पाए तो आपको चैंपियन मान लिया जाएगा। मगर अभी तक पांचों चेहरे नहीं खोज पाए हैं, या फिर सभी दस चेहरों खोजना चाहते हैं तो यहां इसका जवाब भी मिलेगा।

यहां देखिए कहां है दस चेहरे

Result

Result

देख लिया ना तस्वीर में सभी चेहरे ऐसी जगह छिपे हुए हैं, जिन्हें खोजने में किसी को भी मुश्किल हो सकती है। हालांकि इससे दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी होती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article