वायरल न्यूज़

Funny Video: चुपके से छत पर डांस करने लगी लड़की, मगर जो दिखा पूरा दिन हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2024, 09:13 AM IST

Funny Dance Video: इसमें देखेंगे कि लड़की चुपके से छत पर पहुंची और खुद ही गाना गाकर डांस करने लगी। मगर उसने जो किया हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

लड़की का अजीब डांस देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Funny Dance Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही वीडियो होते हैं जो आते ही धूम मचा देते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो चुपके से छत पर डांस करने पहुंच गई। फिर इसके बाद लड़की ने जो डांस दिखाया शायद ही पहले कभी देखा होगा। डांस से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

छत पर डांस करने पहुंची लड़की

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़की चुपके से छत पर डांस करने पहुंची। उसने थोड़ी दूर पर कैमरा फिट कर दिया। देखकर लगा कि बैकग्राउंड में गाना बजेगा और लड़की डांस करेगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके उलट ऐसा नजारा देखने को मिला कि तुरंत हंसी छूट जाएगी। दरअसल लड़की खुद ही गाना गाती है और डांस करती है। उसके बोल भी ऐसे होते है कि सुनकर पेट पकड़ लेंगे। लड़की अपने गाने में कहती है कि हंस मत पगली प्यार हो जाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

खुद गाते हुए और डांस करते हुए लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article