Video: मुंह दिखाई के समय जब घूंघट ओढ़े 'बहू रानी' ने उठाया गिटार, फिर छेड़ा ऐसा सुर कि ताली पीटते रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक नई नवेली दुल्हन का गिटार बजाते हुए घूंघट में गाना गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बहू ने “तेरा मेरा प्यार अमर” गीत गाकर सभी परिवारवालों और पड़ोसियों को चौंका दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो रहा है।

ससुराल में अक्सर बहू की पहली रस्में जैसे पहला कदम, पहला खाना या पहली झलक बहुत खास होती है, लेकिन सोचिए, अगर बहू की पहली ही परफॉर्मेंस परिवार और पड़ोसी को चौंका दे, तो कैसा लगेगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन घूंघट ओढ़े हुए हाथ में गिटार लिए अपने ससुराल में बैठी है। चारों तरफ घरवाले और आस-पास रहने वाले पड़ोसी मौजूद हैं। माहौल एकदम साधारण होता है। सब लोग उत्सुक होकर देखते रह जाते हैं कि वह क्या करने वाली है।

viral bride video

मुंह दिखाई के समय घूंघट ओढ़े 'बहू रानी' ने गाया ऐसा गाना, वीडियो हुआ वायरल (फोटो: X/arsh__Utkarsh)

तभी दुल्हन घूंघट के अंदर से मीठी, साफ और सुर में बंधी आवाज में गाना शुरू करती है। “तेरा मेरा प्यार अमर…”। उसकी आवाज सुनते ही हॉल का माहौल बदल जाता है। किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आसपास बैठी महिलाएं हैरान होकर नहई नवेली बहू को देखने लग जाती हैं। जैसे मानो वह कह रही हों कि हम तो ढोलक की थाप पर गीत सुनने आए थे, लेकिन बहू तो गाना गाने लगी और वो भी गिटार बजाकर। जब बहू घूंघट में गाने लग जाती है तो तभी पीछे से एक महिला गाने लग जाती है। जिसे दूसरी महिला रोक देती है।

End of Feed