नेपाल प्लेन क्रैश से पहले एयर होस्टेस का Video Viral, मौत से ऐन पहले आमिर खान के गाने पर बनाई थी TikTok

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 16, 2023, 05:22 PM IST

Nepal Plane Crash: रविवार को नेपाल के पोखरा में येति एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई। लोगों की लाशों को निकालने का काम अभी भी जारी है। इस हादसे से पहले इस विमान में सवार एयर होस्टेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक गाने पर अपना वीडियो शूट कर रही है।

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इसी में से एक वीडियो उस एयर होस्टेस का है, जो इस विमान पर अपनी सेवा दे रही थी। एयर होस्टेस का नाम ओसिन आले है, जो विमान के उड़ान भरने से पहले उसमे वीडियो बनाती नजर आ रही हैं।

आमिर खान के गाने पर टीकटॉक

एयर होस्टेस ओसिन आले इस वीडियो में बॉलीवुड फिल्म 'जो जीता वहीं सिंकदर' के गाने 'पहला नशा, पहला खुमार' पर एक्सप्रेशन दे रही हैं। इस गाने को आमिर खान पर फिल्माया गया है। यात्रियों के विमान में चढ़ने से पहले यह वीडियो शूट किया गया था। कौन जानता था कि यह आले का आखिरी वीडियो होगा?

End of Feed