वायरल न्यूज़

Viral Video: सावन में निकले नाग देवता, शिवलिंग को इस तरह घेरा, देखिए फिर पंडित जी ने क्या किया?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन नाग शिवलिंग को घेरे हुए हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कईयों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

Image

शिवलिंग के पास नाग गैंग...(तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवलिंग को घेरे थे तीन नाग
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Naag Viral Video: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। वहीं, सावन में सांपों के भी कई वीडियो (Today Trending Video) वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी शिवालय में सांप नजर आते हैं, तो कभी शिवलिंग से लिपटे दिखाई देते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियों में तीन नाग शिवलिंग को घेरे थे।

आज तक आपने सांपों के कई वीडियो देखे होंगे। खासकर, सावन महीने में कई वीडियो तो ऐसे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पेड़ के नीचे शिवलिंग रखा हुआ है। वहीं, नीचे तीन नाग देवता खड़े हैं। देखकर ऐसा लगता है तीनों शिवलिंग की रक्षा कर रहे हैं। इसी बीच पंडित जी पूजा करने के लिए वहां पहुंचते हैं और फिर अनोखे अंदाज में दूध चढ़ाते हुए तीन नागों को साइड करने की कोशिश करते हैं। आप भी देखें ये अद्भुत नजारा...

अद्भुत नजारा

वीडियो देखकर आप भी हैरान रह गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'omkar_sanatanii' नाम के पेज से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 20 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो देखकर लोग जयकारे लगा रहे हैं और भोलेनाथ को याद कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article