Viral Video:सिर पर बर्तन, पीछे झाड़ू...ताऊ ने अनोखे अंदाज में धांसू मुर्गा डांस से उड़ाया गर्दा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 7, 2023, 10:08 AM IST

Murga Dance Video: सोशल मीडिया पर ताऊ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुर्गा डांस से धमाल मचा रहे हैं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गा डांस से ताऊ ने उड़ाया गर्दा
  • ताऊ का डांस देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Tau Ka Dance Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग अनोखे अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग तो इसे प्लेटफॉर्म के सहारे स्टार तक बन गए। जबकि, कईयों की रातोंरात किस्मत तक बदल गई। हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं, जो अजीबोगरीब अंदाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इसी कड़ी में एक ताऊ का ऐसा वीडियो (गीोत ग्ाद) सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे और उनके अंदाज पर फिदा हो जाएंगे।

Murga Dance Video

ताऊ ने डांस से उड़ाया गर्दा, (Photo Credit- Instagram)

सोशल मीडिया पर आपको डांस (Dance Viral Video) के कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ लोग माहौल बनाने के लिए काफी अनोखे तरीके से डांस करते हैं और उनका अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इन वीडियो (Funny Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) में ताऊ का अनोखा अंदाज देख लीजिए। डीजे फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए ताऊ ने सिर पर बर्तन रखे हैं और पीछे झाड़ू लटकाया है। इसके बाद ताऊ ने मुर्गा डांस (Murga Dance Video) से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। तो आप भी इस मजेदार वीडियो को देखकर अपना दिन बनाएं...

End of Feed