Murga Billi Video: मुर्गे को भारी पड़ी बिल्ली की छेड़छाड़, पड़ा ऐसा तमाचा देखते रह जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 4, 2023, 12:59 PM IST

Billi Murga Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गा और बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गा बिल्ली का मजेदार वीडियो
  • बिल्ली ने मुर्गे को जड़ा जोरदार तमाचा
  • नजारा देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Murga Billi Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Murga Billi Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जानवरों के वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं।

Billi Murga Video

मुर्गे के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

कहते हैं बिना वजह ना तो किसी को परेशान करना चाहिए और ना ही छेड़ना चाहिए। क्योंकि, कई बार परिणाम खतरनाक हो जाता है। इस वायरल वीडियो में एक मुर्गे ने कुछ ऐसा ही किया, जिसका उसे करारा जवाब मिला। वीडियो में आप देख सकते हैं मुर्गों के बीच एक बिल्ली आराम से बैठी हुई है। तभी एक मुर्गा इधर-उधर देखते हुए बिल्ली को चोंच मारता है। जैसे ही मुर्गा बिल्ली को चोंच मारता है बिल्ली पहले उसे गौर से देखती है और उसे फिर जोरदार तमाचा जड़ देती है। जिस तरह बिल्ली उसे तमाचा जड़ती है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

End of Feed