वायरल न्यूज़

वायरल बेबी मंकी ‘पंच’ बना मुंबई पुलिस का मैसेज एंबेसडर, 112 हेल्पलाइन के लिए चलाई मुहिम

मुंबई पुलिस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया। इसके लिए उन्होंने बहुत ही क्रिएटिव तरीके से सोशल मीडिया ट्रेंड का सहारा लिया और वायरल बेबी मंकी पंच के जरिए लोगों तक एक खास संदेश पहुंचाने की कोशिश की।

Image

बेबी मंकी पंच (Instagram/@MumbaiPolice)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जापान का बेबी मंकी पंच अब मुंबई पुलिस के लिए एक खास सामाजिक संदेश फैलाने में मदद कर रहा है। Mumbai Police ने बेबी मंकी ‘पंच’ की तस्वीर शेयर कर लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में जागरूक किया है। मुंबई पुलिस ने पोस्ट में लिखा — “समझदारी से काम लें, बुराई की रिपोर्ट करें” और साथ में हैशटैग #JustPunchIn112 और #WiseMonkeyAdvise का इस्तेमाल किया। बंदर के नाम ‘पंच’ को 112 नंबर से जोड़कर किया गया यह शब्दों का खेल लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।

क्या है 112 हेल्पलाइन?

मुंबई पुलिस ने बताया कि 112 एक राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन है, जो पूरे भारत में काम करती है। इस नंबर पर आप: फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल, पैनिक बटन या ‘112 इंडिया’ मोबाइल ऐप के जरिए मदद मांग सकते हैं। यह सेवा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है।

कौन है बेबी मंकी ‘पंच’?

यह छोटा बंदर जापान के Ichikawa City Zoo में रहता है। उसका असली नाम पांची-कुन है। उसका जन्म पिछले साल जुलाई में हुआ था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, वह बार-बार बड़े बंदरों के पास जाकर उनसे घुलने-मिलने की कोशिश करता था। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान उस बेबी मंकी पर गया।

सोशल मीडिया ट्रेंड का सकारात्मक इस्तेमाल

मुंबई पुलिस ने बेबी मंकी पंच के जरिए एक अच्छा मैसेज दिया। पंच की तस्वीर के जरिए उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें। मुंबई पुलिस की यह क्रिएटिविटी बताती है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स को सकारात्मक और जागरूकता फैलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article