वायरल न्यूज़

कार में बैठे शख्स ने संतरा छिलकर सड़क पर फेंका, पुलिस ने वापस बुला एक-एक कचरा हाथ से चुनवाया

देश के कई जगहों पर लोग स्वच्छता को लेकर बहुत सजग हैं। जिसका एक बेहतरीन उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक शख्स को सड़क पर संतरे का छिलका छिलकर फेंकना इतना भारी पड़ा कि वह अब ऐसी गलती करने से पहले 10 बार सोचेगा।

Image

सड़क पर फैले कचरे को पुलिस ने शख्स से करवाया साफ (X/@TyrantOppressor)

स्वच्छता को लेकर देश में कई अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार करोड़ों-अरबों रुपए लगाकर देश को स्वच्छ रखने का काम कर रही है। मगर सरकार के स्वचछ भारत के सपने पर वे लोग पानी फेर देते हैं, जो अपनी लापरवाह आदतों से लाचार है और जिन्हें साफ-सफाई रास नहीं आती। हाल में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार से सफर कर रहा शख्स संतरे के छिलके को सड़क पर फेंक देता है। मगर उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी यह लापरवाही उसे कितनी भारी पड़ सकती है।

सड़क पर शख्स ने फैलाय कचरा, फिर जो हुआ...

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर बैठा शख्स अपनी कार की खिड़की से संतरे का छिलका बाहर सड़क पर फेंक देता है। जिसके बाद उसकी यह हरकत वहां की पुलिस की नजरों में आ जाती है। जिस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे वापस कार से बुलाती है और सड़क पर बिखरे एक-एक कचरे को हाथ से चुनवाती है। प्रशासन के इस सख्त नियम के आगे वह शख्स अपने घुटने टेक देता है और वापस आकर संतरे के उस छिलके को अपने हाथ से चुनता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TyrantOppressor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वायरल वीडियो के कैप्शन में घटना के बारे जिक्र किया गया है। जहां बताया जा रहा है कि एक उत्तर भारतीय व्यक्ति ने सिक्किम की सड़कों पर संतरा छिलकर उसका छिलका सड़क पर फेंक दिया था, जिसके बाद वहां के प्रशासन ने उस आदमी की गाड़ी रोककर उसे वापस बुलाया और तुरंत ही उस कचरे को उसे हाथ चुनने को कहा।

वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में यह भी सवाल उठाया है कि सफाई को लेकर ऐसे सख्त नियम पूरे देश में क्यों नहीं बनते। आखिर UP-Bihar के लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि वे अपने राज्य की तरह ही हर जगह बेपरवाह कचरा फैला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article