मेहमानों को चप्पल चुराने से रोकने के लिए मुंबई के होटल का गजब जुगाड़, वायरल फोटो देख छूट जाएगी हंसी

Viral News: गौरतलब है कि, कुछ ही समय में ये पोस्‍ट वायरल हो गई और होटल प्रबंधन की इस चतुराई पर लोगों ने ठहाके लगाकर खूब तारीफ की। कई लोगों ने होटल की क्रिएटिविटी की खूब तारीफ की।

Viral News: होटल के कमरों ठहरने वाले मेहमानों द्वारा कुछ फ्री चीजें घर ले जाना काफी आम बात है। टूथब्रश, टूथपेस्ट और शैंपू तक ठीक है, लेकिन अगर कोई मेहमान होटल से चप्पल, तौलिये, लैंप या होटल की अन्य संपत्ति ले जाता है तो प्रबंधन इसे इस चोरी मानते हुए बिल में अतिरिक्त शुल्क लगा देता है। होटलों में कई बारे में ये नीतियां पहले ही स्‍पष्‍ट कर दी जाती हैं कि, ठहरने वाले मेहमान को क्या लेकर जाना है और क्‍या नहीं ले जाना है। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्‍योंकि, हाल ही में मुंबई के एक होटल ने वहां से चप्‍पल की चोरियां रोकने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया।

चप्‍पलों को बचाने के लिए होटल का गजब जुगाड़।

दरअसल, एक एक्स यूजर ने दो जोड़ी चप्पलों की तस्वीर शेयर की, इसमें एक ऑलिव ग्रीन और दूसरा ऑरेंज ब्राउन रंग का था। इनको बाथरूम के दरवाज़े के सामने रखा गया था। होटल ने मेहमान को अलग-अलग रंगों की बेमेल चप्पलें दीं, ताकि वे उन्हें घर न ले जा पाएं। यूजर के अनुसार, इस सरल रणनीति ने यह सुनिश्चित किया कि चप्पलें केवल होटल के कमरे के अंदर ही अपना काम करें, जिससे मेहमान परिसर के बाहर निजी इस्तेमाल के लिए उन्हें चुराने से बचें। इस पोस्‍ट को टाइटल दिया गया था- 'यह बॉम्बे होटल बाथरूम चप्पलें उपलब्ध कराता है। लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि लोग उन्हें फेंक न दें, वे बेमेल जोड़ी देते हैं।'

End of Feed