Viral Photo: सोशल मीडिया पर वैसे तो रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। कुछ तस्वीरें (Viral Photo) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें (Trending Photo) लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसी कड़ी में मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, एक ऑटो ड्राइवर ( Mumbai Auto Viral Photo) ने यात्रियों के लिए ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
ऑटोवाले ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस तस्वीर को '@123_nandini' नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, यह तस्वीर मुंबई की है, जहां एक ऑटो में कुछ पानी की बोतलें और बिस्किट के पैकेट रखे हुए हैं। इसके अलावा न्यूज पेपर भी है। बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर पानी की बोतलें और बिस्किट फ्री में यात्रियों को देते हैं। इस अनोखी पहल से लोग काफी खुश हैं और ऑटो ड्राइवर यात्रियों का दिल जीत रहे हैं। अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग ड्राइवर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तो पहले आप इस पोस्ट को देखें...
Gesture Matters ☺️Mumbai autowala giving free water . It’s immensely satisfying to see. #SpreadKindness ✌🏼 t.co/M2nVrLPJQg
— ANI (@ANI) Apr 3, 2023
ऑटोवाले ने जीता लोगों का दिल
इस पोस्ट ने यकीनन आपका भी दिल जीत लिया होगा। ट्विटर पर पोस्ट को अब तक एक लाख 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 23 सौ से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, यूजर्स अपने-अपने अंदाज में इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने दिल जीत लिया भाई। कुछ लोगों का कहना है कि इनके जैसे और लोगों की जरूरत है। वहीं, कुछ का कहना है कि मुंबई में अक्सर कुछ ना कुछ अलग और अनोखा होते रहता है। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
