वायरल न्यूज़

Optical Illusion: क्या आप खुद को मानते हैं 'सुपरमैन', तो ढूंढकर दिखाइए 'हिडन प्‍लैंकटन'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 01:30 PM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में छिपे हुए प्‍लैंकटन को ढूंढने के लिए चैलेंज दिया गया है। इसके लिए सिर्फ 12 सेकंड का समय दिया गया है, जिसमें आपको इस पजन की गुत्थी सुलझानी है।

Image

कहां छिपा है प्लैंकटन

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में छिपा है प्‍लैंकटन
  • ढूंढने के लिए दिए गए है महज 12 सेकंड
  • तस्वीर देखते ही चकरा जाएगा सिर

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर हर रोज काफी तस्वीरें वायरल होती रहती है। इसमें काफी ऐसी तस्वीरें होती हैं, जिन्हें देखते ही कुछ लोग झट से सॉल्व कर देते हैं। लेकिन कुछ लोगों का सिर चकरा जाता है। ऐसे में आज हम एक ऐसी ही वायरल तस्वीर आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका भी माथा हिल जाएगा। यह तस्वीर काफी कन्फ्यूजिंग है। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको जीवों की एक पेंटिंग दिखाई देगी, जिसमें से आपको प्‍लैंकटन को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अब तक काफी दिमागदार लोग भी इसमें फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपकी 'पैनी नजर' है तो आपको ये 'हिडन प्‍लैंकटन' दिखाई देगा, नहीं तो ढूंढते-ढूंढते दिन ढल जाएगा लेकिन ढूंढ नहीं पाएगा।

ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने में आपकी दिमाग हिल जाएगा। इस तस्वीर को आप देखते रह जाएंगे लेकिन आपको 'हिडन प्‍लैंकटन' दिखाई नहीं देगा। तो आइए.. देखते हैं इस वायरल तस्वीर को, जिसमें एक 'प्‍लैंकटन' छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए सिर्फ 12 सेकंड का समय दिया गया है। 'हिडन प्‍लैंकटन' को ढूंढने के लिए अब तक काफी दिग्गजों ने कड़ी मशक्कत कर ली है, लेकिन कुछ हो नहीं पाया। ऐसे में अगर खुद को 'सुपरमैन' समझते हैं तो इस तस्वीर से 'हिडन प्‍लैंकटन' को ढूंढकर दिखाइए। हो सकता है कि आपमें से कुछ लोगों को ये आसानी से दिख जाए। वैसे आपको एक बात बता देते हैं, जितना आप इसे पजल को आसान समझ रहे हैं, ये उतना है नहीं।

Optical Illusion Viral Photo

ये रहा 'हिडेन प्लैंकटन'

'हिडन प्‍लैंकटन' ने घुमा दिया सबका सिर

अब ऐसे में अगर आपको 'हिडन प्‍लैंकटन' दिख गया हो तो कमेंट कर हमें जरूर बताएं। और अगर अब तक आप इसे ढूंढने में नाकाम रहे हैं तो एक बार और कोशिश कर के देख लीजिए। शायद दिख जाए। और अगर तब भी ना दिखे तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, हम आपके इस परेशानी को सॉल्व कर देते हैं। तस्वीर में ऊपर दाहिने ओर देखिए, लाल गोले को ध्यान से देखेंगे तो आपको 'हिडन प्‍लैंकटन' जरूर दिख जाएगा। अब इस 'माथा-पच्ची' करने वाले तस्वीर को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा करिए और देखिए कि कितने लोग इस तस्वीर से 'हिडन प्‍लैंकटन' को ढूंढकर दिखा पाते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article