Fishermen Found Beer Bottles in the River: सोशल मीडिया पर हर रोज काफी कुछ वायरल होता है। लेकिन इन दिनों जो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, ये मामला अमेरिका के मोंटाना राज्य का है, जहां एक 100 साल पुराने एक सुरंग के पास से मालगाड़ी गुजर रही थी, जो बीयर की बोतलों से भरी हुई थी। इसके बाद अचानक ही एक हादसा हो गया, जिसका मंजर देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में हादसे के बाद पटरियों से रेल के कुछ डिब्बे नीचे गिर जाते हैं, फिर क्या था.. डिब्बों में भरी बोतलें नदी में तैरने लगती हैं। तभी वहां से तीन मछुआरों का ग्रुप गुजरता है, जो इस मंजर को देख लेता है। फिर फिशिंग छोड़ तीनों उसे समेटने में लग जाते हैं। ऐसे में ये पूरा मंजर कोई शख्स कैमरे में कैद कर लेता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।
नदी में गिरी तैरती हुई मिलीं बीयर की बोतलें
वायरल हो रहे इस पोस्ट में जिस नदी के पास ये हादसा हुआ, इस नदी का नाम मोंटाना बताया जा रहा है। इन सभी डिब्बों में दो-तीन कंपनी के बीयर बताए जा रहे हैं, जिनके बॉक्सेस नदी में तैरते हुए मिले हैं। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। आसपास के लोगों का कहना था कि जब ये हादसा हुआ था तब एक जोर की आवाज भी सुनाई दी थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल, रेस्क्यू टीम इसे समेटने में लगी हुई है।
