Watch Video:कभी देखा है मुकेश अंबानी को डांस करते हुए, इस फिल्म के गाने पर थिरके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 05:26 PM IST

Mukesh Ambani Family Dance Video: रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी बहू श्लोका, बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Mukesh Ambani Family Dance Video:अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई समारोह में अंबानी परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी बहू श्लोका, बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरे परिवार ने फिल्म हम आपके हैं कौन के गाने वाह-वाह राम जी के गाने पर डांस किया।

इसके पहले आया खास मेहमान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में एक खास मेहमान ने रिंग पहुंचाया। जब सगाई समारोह हो रहा था उस समय अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी की खास अनाउसमेंट ने सबको चकित कर दिया। जब उन्हें रिंग बियरर (सगाई की अंगूठी पहुंचाने वाला) कहकर एक खास मेहमान से सबको रूबरू कराया।असल में ईशा जिस रिंग बियरर की बात कर रही थीं, वह उनके पेट डॉग है। जो अनंत अंबानी का भी फेवरेट हैं। और इसीलिए खास मौके पर अंबानी परिवार ने रिंग लाने की जिम्मेदारी डॉग को सौंपी थी।

End of Feed