वायरल न्यूज़

Bharat Jodo Yatra: अनम अली ने Rahul Gandhi पर बनाया रैप! लोग बोले- ढिंचक पूजा से भी बेकार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 20, 2023, 02:13 PM IST

Bharat Jodo Yatra: अनम अली ने 17 जनवरी को अपना रैप ट्विटर पर शेयर किया था। इस रैप में उन्होंने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की थी। लोग रैप की थीम को लेकर अनम अली पर निशाना साध रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनम अली ने भारत जोड़ो यात्रा पर बनाया रैप
  • रैप में राहुल गांधी की जमकर की तारीफ
  • सॉन्ग देखकर यूजर्स ने जमकर लिए मजे

Bharat Jodo Yatra: अनम अली नाम की लड़की ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा पर रैप बनाया। इसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें ढिंचक पूजा से भी बेकार बताया है। अनम अली ने 17 जनवरी को अपना रैप ट्विटर पर शेयर किया था। इस रैप में उन्होंने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की थी। इसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया था। लोग रैप की थीम को लेकर अनम अली पर निशाना साध रहे हैं।

लोगों ने की ढिंचैक पूजा से तुलना

अनम अली के रैप के बोल अंग्रेजी और हिंदी में हैं। इसे सुनकर लोगों को ढिंचैक पूजा की याद आ गई। बता दें कि ढिंचक पूजा के गानों और सिंगिंग स्टाइल का लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया। ढिंचक पूजा 'सेल्फी मैंने ले ली' और 'दिलों का शूटर स्कूटर' जैसे गानों पर काफी ट्रोल हुई थीं। अनम अली के गानों को सुनकर लोगों ने उनको ढिंचैक पूजा का 2.0 वर्जन बताया है। कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया है कि इस गाने को सुनकर राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा बंद कर देंगे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article