भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आपने मैदान पर कई बार शांत अंदाज में देखा होगा लेकिन जब बात पत्नी साक्षी धोनी की हो तो उनके साथ धोनी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर दोनों का एक मजेदार वीडियो वायरल खूब हो रहा है। जिसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी को आइसक्रीम खिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगले ही पल ऐसी शरारत कर देते हैं कि लोग हंसने लगते हैं।
धोनी का शरारती अंदाज कैमरे में हुआ कैद (X/@Beast__07_)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
साक्षी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने की शरारत
यह वायरल वीडियो (Viral Video) जामनगर में अंबानी परिवार के नवरात्रि समारोह का बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच हुई छोटी-सी मस्ती कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में धोनी के हाथ में आइसक्रीम का कप दिखाई देता है। वह चम्मच में आइसक्रीम लेते हैं और साक्षी को खिलाने के लिए उनकी तरफ बढ़ाते हैं। साक्षी जैसे ही आइसक्रीम खाने के लिए आगे आती हैं, धोनी अचानक चम्मच पीछे खींच लेते हैं। इसके बाद वह आइसक्रीम खुद खा जाते हैं। धोनी की यह शरारत यहीं खत्म नहीं होती। वह एक बार फिर चम्मच में आइसक्रीम लेकर साक्षी को खिलाने का नाटक करते हैं लेकिन इस बार भी वह आखिरी पल में चम्मच पीछे कर लेते हैं और खुद ही आइसक्रीम खा जाते हैं।
साक्षी ने भी दिया मजेदार जवाब
धोनी की बार-बार की इस शरारत पर साक्षी भी चुप नहीं रहतीं। वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में धोनी के हाथ पर मारती नजर आती हैं। दोनों के बीच की यह छोटी-सी नोकझोंक देखकर साफ लगता है कि वे एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में कपल की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिली। लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स धोनी के इस अंदाज पर चुटकी ले रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें मजाक में ऐसा इंसान बता रहे हैं, जो दूसरों को छेड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ता। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। हमने इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले अकाउंट @Beast__07_ से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
