वायरल न्यूज़

चैरिटी शॉप को मिला ऐसा गंदा डोनोशन, देखते ही दे डाली वापस भेजने की धमकी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 29, 2023, 01:37 PM IST

साउथ वेल्स के स्वानसिया में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चैरिटी शॉप पर ऐसी चीजें दान की गईं कि संस्था ही बुरी तरह भड़क गई।

Image

चैरिटी शॉप को मिला गंदा डोनेशन। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • चैरिटी शॉप को मिला सबसे गंदा डोनेशन
  • देखते ही भड़क गई संस्था
  • दे डाली वापस भेजने की धमकी

Viral: दुनिया के करीब हर देश में ऐसे संगठन होते हैं जो जरूरतमंदों के लिए काम करते हैं। उनके लिए जरूरी चीजें इकट्ठा करने की मुहिम चलाते हैं। इसमें चैरिटी शॉप मुख्य रूप से गरीबों के लिए काम करती हैं। ये लोगों से अपील करती हैं कि वो इस्तेमाल में ना आने वाली चीजें दान करें, ताकि ये किसी और के काम आ सकें। दूसरी तरफ लोग भी बढ़-चढ़कर इस मुहिम में हिस्सा लेते हैं। वो इस्तेमाल में आने वाली चीजे जैसे किताब, पुराने कपड़े, खिलौने, बर्तन और पैसे तक दान देते हैं। मगर ये क्या हो जब लोग चैरिटी शॉप में ऐसा कुछ दान करने लगे कि दान लेने वाली संस्था ही चिढ़ जाए। इसके साथ ही लोगों को धमकी दी जाने लगे कि वो जिस चीज को दान कर रहे हैं, वो उन्हें घर वापस भेजी जा सकती है।

चैरिटी शॉप ने दी धमकी

जी हां, एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला साउथ वेल्स के स्वानसिया से सामने आया है। यहां चिल्ड्रन चैरिटी शॉप का आयोजन किया गया। इसमें लोगों से अपील की गई कि वो इस्तेमाल में ना आने वाली चीजों को दान कर दें ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिले। चैरिटी शॉप की अपील पर लोगों ने भी खूब चीजें दान की। मगर कुछ लोगों ने ऐसी चीज दान कर दीं कि चैरिटी शॉप का आयोजन करने वाली संस्था ही बुरी तरह भड़क गई। संस्था ने दान वापस भेजने की धमकी दे डाली।

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैरिटी शॉप को दान में जो चीजों में मिलीं उनमें अडल्ट खिलौने भी शामिल थे। कुछ लोगों की तरफ से इतना गंदा डोनेशन मिलने पर चैरिटी शॉप खासी भड़क गई। इसने नोटिस लगाकर लोगों से अपील की कि वो सोच समझकर दान करें। नोटिस में कहा गया कि देखकर यकीन नहीं होता कि लोग अडल्ट खिलौने तक दान कर रहे हैं। चैरिटी शॉप ने कहा कि ये बच्चों के लिए चैरिटी शॉप है। नोटिस में साथ ही कहा गया कि वो लोगों को याद दिलाना चाहेंगे कि यहां सीसीटीवी कैमरे में भी लगे हैं। ऐसे में उनके द्वारा दी गईं गंदी चीजों को वापस भी भेजा जा सकता है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article