शॉर्टकट में पार किया रेलवे फाटक, चालान का टोटल देखकर उड़ गए होश, वीडियो में देखें पूरा मामला

Viral Video: बंद रेलवे फाटक के नीचे से बाइक निकालने की कोशिश कर रहे एक युवक को ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने रोककर यातायात नियमों की अहमियत समझाई। युवक ने जल्दबाजी की वजह बताई, लेकिन TSI ने उसे संभावित चालान और सुरक्षा नियमों के बारे में बताया। वीडियो में उनकी सख्ती और समझाने का अंदाज चर्चा में है।

Viral Video: अक्सर सड़क पर चलते समय लोग कुछ मिनट बचाने के लिए ऐसी जल्दबाजी कर बैठते हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। खासकर रेलवे क्रॉसिंग पर बंद फाटक को पार करने की कोशिश करना बेहद जोखिम भरा है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आए एक वायरल वीडियो में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर एक युवक को इसी गलती के लिए रोकते और समझाते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान चालान की रकम का जिक्र होता है और अधिकारी का अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

viral video

पुलिवाले ने बाइक सवार की ली क्लास (तस्वीर साभार- @afaqkhan_tsi_kannauj)

End of Feed