Shocking Video: अकेले भैंसे ने तीन खूंखार शेरों को चटाई धूल, वीडियो देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 07:50 AM IST

Lion vs Buffalo Video: जंगल के तालाब में तीन शेर शिकार करने पहुंचते हैं। इस दौरान पानी पीने आया एक भैंसा उनकी गिरफ्त में आ जाता है। इसके बाद भैंसे से तीनों शेरों की भीषण लड़ाई होती है। लेकिन लड़ाई के दौरान भैंसा कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन शेरों को भैंसे ने अकेले चटाई धूल
  • खुद जान बचाकर भाग निकले तीन शेर
  • भैंसे में आ गई थी कोई अद्वितीय शक्ति

Lion vs Buffalo Video: शेर को जंगल का राजा (King of forest) कहा जाता है। वो इसलिए क्योंकि शेर सबसे बलवान जानवर (Strong Animal) होता है। वो जंगल के किसी भी जानवर को आसानी से मार गिरा सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया (Social media) पर लागातार एक वीडियो तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है। इस वीडियो में एक अजीब घटना देखी जा सकती है। इस वीडियो को देखकर आप आंख मलते रह जाऐंगे। वीडियो में जो दृश्य देखने को मिलता है, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।

lion

तीन शेरों को भैंसे ने चटाई धूल (ट्विटर)

भैंसे के भीतर आ जाती है अद्वितीय शक्ति

दरअसल, वीडियो में जंगल के तीन राजा यानी तीन शेर मौजूद नजर आते है। आप देख सकते हैं कि तीनों शेर जंगल के तालाब में शिकार करने पहुंचे हैं। इस दौरान तालाब में एक भैंसा पानी पीने आया होता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि भैंसा पानी पी चुका है और वह जाने ही वाला होता है कि तीनों शेर पीछे से उसके ऊपर हमला बोल देते हैं। अपने आपको तीन शेरों के बीच घिरा देखकर पहले तो भैंसे को कुछ नहीं सूझता। हालांकि, अंत में वह शेरों से मुकाबला करने के बारे में सोचता है। देखें वीडियो-

End of Feed