वायरल न्यूज़

'आप बहुत सेक्सी हो..' दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में दिनदहाड़े रशियन यूट्यूबर से छेड़छाड़, Video हुआ वायरल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 20, 2023, 07:20 PM IST

Russian Youtuber molested in Sarojini Market: रशियन यूट्यूबर सरोजिनी नगर मार्केट में वीडियो बनाने पहुंची थी। इस दौरान एक लड़के ने यूट्यूबर से छेड़छाड़ कर दी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

Image

रशियन यूट्यूबर से छेड़छाड़ (इंस्टाग्राम)

Russian Youtuber molested in Sarojini Market: दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट से सामने आए एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। दरअसल, दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में एक रशियन यूट्यूबर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रशियन यूट्यूबर 'Koko in India' नाम से यूट्यूब पेज चलाती है। यह महिला सरोजिनी नगर मार्केट में यूट्यूब वीडियो बनाने पहुंची थी। इस दौरान वह एक लड़के से बात कर रही थी। तभी लड़के ने यूट्यूबर से छेड़छाड़ कर दी।

लाइव कैमरे पर बद्तमीजी करता रहा युवक

रशियन यूट्यूबर ने इसका वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर इसे शेयर किया है। जहां से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने इस तरह की हरकत के लिए युवक की जमकर क्लास लगाई और यूट्यूबर से माफी मांगी है। वीडियो देखकर लोग बदसलूकी करने वाले लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि जब रशियन यूट्यूबर सरोजनी नगर मार्केट में लड़के से बात कर रही थी, तब लड़के ने महिला से कहा, 'तुम बहुत सेक्सी हो।' लड़के ने महिला से यह भी कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है। इस दौरान रशियन यूट्यूबर ने लड़के को समझाने की बहुत कोशिश की, इसके बावजूद लड़का जिद करता रहा। परेशान होकर रशियन यूट्यूबर वहां से चली गई। वीडियो को रशियन यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पेज @koko_kvv पर शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article