Monkey Checking Petrol Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। वायरल हो रहा यह वीडियो एक पेट्रोल पम्प का है, जहां अचानक से एक बंदर पहुंच जाता है और फिर वह जो करता है, उसे देखने के बाद आप हंसी के ठहाके लगाने लगाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पेट्रोल पम्प पर कुछ लोग अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहे होते हैं, तभी वहां एक बंदर पहुंच जाता है और फिर जिसके भी बाइक में तेल भरा जाता है, उसकी टंकी पर बैठकर पेट्रोल चेक करता है, जैसे वह कोई जांच अधिकारी हो। ऐसे में ये नजारा देख सभी की हंसी की निकल जाती है। यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
अधिकारी की तरह पेट्रोल पम्प पर पहुंचे बंदर मामा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये कहते हैं असली अधिकारी, एक भी गाड़ी छूटने ना पाए। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@MasoodHusainKh3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
