वायरल न्यूज़

Viral Video: मजे में झूमते हुए जा रहा था बंदर, घात लगाए मगरमच्छ ने ऐसे दबोचा देखकर दुनिया हिल जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और बंदर का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर हिल जाएगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

मगरमच्छ ने बंदर की बैंड बजा दी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ और बंदर का खतरनाक वीडियो
  • समंदर के सिकंदर ने बंदर की कर दी हवा टाइट
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Wildlife Video) तो सीधे को दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर घूम जाएगा।

मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। मगरमच्छ को 'समंदर का सिकंदर' भी कहा जाता है। क्योंकि, पानी के अंदर मगरमच्छ बड़े-बड़े जानवरों को धूल चटा देता है। कई बार तो घात लगाकर मगरमच्छ ऐसे शिकार करता है, जिसे देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएगी। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर झूमते हुए जा रहा है। अचानक घात लगाकर मगरमच्छ उस पर हमला कर देता है। फिर जो होता है उसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे। देखें वीडियो...

खतरनाक नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग जरूर हिल गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'footprint_tanzania_safaris' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बेहद ही खतरनाक नजारा था। कुछ का कहना है कि नजारा देखकर दिमाग हिल गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article