वायरल न्यूज़

पानी में उतरा और मगरमच्छों को हराकर आ गया जेब्रा, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 15, 2025, 10:43 AM IST

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ और जेब्रा के इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजर आने वाला है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। इसमें देखेंगे कि अकेला जेब्रा मगरमच्छ के हमले से सुरक्षित बचकर बाहर निकल आता है।

Image

मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में रखा जाता है। (Photo/X.com)

Magarmach Ka Video: दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में मगरमच्छ को भी शामिल किया जाता है। मगरमच्छ यकीनन इतना खतरनाक शिकारी है कि अच्छे-अच्छे जानवर इससे दूरी बनाकर रखते हैं। खुद जंगल का राजा शेर भी इससे जल्दी पंगा लेने की हिम्मत नहीं करता है।कहते हैं मगरमच्छ पानी में है तो शायद ही कोई उसके जबड़े से जिंदा बचकर निकल पाएगा। मगर क्या हो जब पानी में मगरमच्छ के झुंड से ज्रेबा जिंदा बचकर निकल आए।

दिखा हैरान करने वाला नजारा

यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वीडियो शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि जेब्रा को खूब प्यास लगी थी। थोड़ी ही देर में उसे तालाब नजर आ गया। अब जेब्रा बड़ी सावधानी से प्यास बुझाने के लिए पानी के करीब पहुंच गया। हैरान होंगे यहीं पानी में मगरमच्छ का झुंड शिकार के इंतजार में छिपा था। अब जेब्रा पानी में आया तो मगरमच्छों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया।

यहां देखिए वीडियो

जेब्रा ने किया जवाबी हमला

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ जेब्रा को काबू में करने की कोशिश करता है। मगर वो किसी की पकड़ में नहीं आता है। उल्टा जेब्रा ने मगरमच्छ पर ऐसा जवाबी हमला किया कि उसकी हालत पतली हो गई। खुद हमला कर रहे दूसरे मगरमच्छ भी जेब्रा से दूर होते चले गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

मालूम हो कि जानवरों की खतरनाक लड़ाई का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article