Video: प्लेन से वीडियो बनाते समय अचानक नीचे गिर गया मोबाइल, फिर जो-जो रिकॉर्ड हुआ देखकर होंगे हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 25, 2023, 07:22 PM IST

Viral Video: शख्स बड़े इत्मीनान से प्लेन पर चढ़कर रिकॉर्डिंग कर रहा होता है। तभी अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट जाता है और फुल स्पीड में नीचे गिरने लगता है।

Viral Video: आजकल हर किसी के पास मोबाइल है। कहीं भी कुछ खूबसूरत नजारा दिखता है तो लोग मोबाइल का कैमरा ऑन करके रिकॉर्डिंग करने लगते हैं। एक शख्स प्लेन में सफर करते समय अपने मोबाइल से खूबसूरत नजारे रिकॉर्ड करने लगा था। इसी बीच जो हुआ, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, शख्स जब वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है, तभी उसका फोन झटके में छूट जाता है। इसके बाद शख्स का फोन सीधे नीचे गिरने लगता है।

camera plane

प्लेन से नीचे गिरा मोबाइल (इंस्टाग्राम)

आसमान से नीचे गिर जाता है मोबाइल

आसमान से नीचे गिरने के दौरान भी फोन का कैमरा ऑन रहता है। इसके बाद फोन में जो-जो रिकॉर्ड होता है, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।आप देख सकते हैं कि शख्स बड़े इत्मीनान से प्लेन पर चढ़कर रिकॉर्डिंग कर रहा होता है। वह बाहर के खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा होता है। इसी बीच अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट जाता है और फुल स्पीड में नीचे गिरने लगता है। इस दौरान रिकॉर्डिंंग चालू रहती है और फिर सब कुछ रिकॉर्ड होने लगता है। देखें वीडियो-

End of Feed