Viral Video: आपने दहकता सूरज जरूर देखा होगा। इसके अलावा आपने चांदनी रात में चांद को भी चमकता देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बिल्कुल अनोखा है। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। यह वीडियो एक खगोलीय घटना है, जो लोगों को कनफ्यूज कर रहा है। वीडियो देखकर आपको बताना है कि पहली नजर में आपको क्या नजर आया?
हार्वेस्ट मून का वीडियो
बहुत सारे लोगों को यह वीडियो दहकते सूरज का लग रहा है। वहीं कई लोग इसे चांद का वीडियो बता रहे हैं। आपको भी बताना है कि वीडियो में सूरज दिख रहा है या फिर चांद। वीडियो में नजर आ रहे अद्भुत नजारे को देख एक बार के लिए आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। ऐसा नजारा आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में आपको एक लाइट हाउस दिख रहा होगा। देखें वीडियो-
आपको बता दें कि यह एक टाइमलैप्स वीडियो है। इस वीडियो में शाम से लेकर रात का दृश्य कुछ सेकंड्स में कैद किया गया है। वीडियो की शुरुआत शाम से होती है। आप देख सकते हैं कि पूर्णिमा का चांद उग रहा होता है इसके बाद यह लाल दहकते गोले की तरह नजर आता है। पहली बार में लोगों को लगेगा कि यह ढलते सूरज का वीडियो है। हालांकि, यह हार्वेस्ट मून का वीडियो है। जो लोगों को कंफ्यूज कर रहा है।
