वायरल न्यूज़

Funny Video: लाइव कैमरे पर पकड़ा गया तगड़ा जादूगर, चालाकी देखकर हंसी ना रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 26, 2023, 07:11 AM IST

Funny Video Today: वीडियो में देखेंगे कि जादू दिखाते समय जादूगर एक ऐसी गलती कर बैठा जो लाइव कैमरे में कैद हो गई। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

लाइव कैमरे पर पकड़ी गई जादू दिखा रहे जादूगर की चालाकी। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा गया हो। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो किसी तगड़े जादूगर का मालूम होता है, जो स्टेज पर सैकड़ों लोगों को अपना जादू दिखा रहा है। मगर इस बीच बेचारे से ऐसी गलती हुई कि लाइव कैमरे पर ही पकड़ा गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बार-बार देखने का मन करेगा। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

पकड़ा गया तगड़ा जादूगर

कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि जादूगर स्टेज पर खड़ा है। उसने बकायदा जादूगरों का लिबास पहना है। देखकर लगता है कि उससे बड़े जादूगर कम ही होंगे। सामने बड़ी तादाद में भीड़ है। जादूगर एक के बाद एक जादू से लोगों को हैरान करता है। मगर इसी बीच बेचारा एक गलती कर बैठा। उसने लोगों को चौंकाने के लिए तस्वीर से असली कबूतर निकालने का जादू दिखाना शुरू किया। इसमें तस्वीरों को लोगों के सामने रखता है और अगले ही सेकंड उससे एक कबूतर बाहर निकल आया। फ्रेम में ये नजारा सचमुच जबरदस्त लगता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

ऐसे खुली पोल

मगर उसका ये जादू लाइव कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जब तस्वीर से कबूतर निकालने वाला जादू दोबारा देखा गया तो बेचारे की पोल खुल गई। दरअसल जादूगर ने तस्वीर के पीछे ही असली कबूतर को छिपा रखा था। अब वो एक खास बटन दबाता है और तस्वीर पलट जाती है। इसके बाद असली कबूतर एक बॉक्स से बाहर निकल आता है। देखकर लगता है कि सचमुच तस्वीर से कबूतर बाहर निकला है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article