Microsoft Outage Viral Memes: कोरोना काल के बाद एक बार फिर से दुनिया में लॉकडाउन जैसा माहौल देखा जा रहा है। ये लॉकडाउन वो वाला नहीं है, जो आप समझ रहे हैं। ये लॉकडाउन लोगों के लिए नहीं बल्कि ऑनलाइन सेवाओं पर लगा है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट क्राउडस्ट्राइक के चलते दुनियाभर के लैपटॉप नीले पड़ गए हैं। ऐसे में सारी आईटी कम्पनी, मीडिया इंडस्ट्री ठप पड़ गई हैं। यहां तक की दुनिया की लगभग सारी विमान सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज के बाद मीम्स वायरल
इस तकनीकी खामी से दुनियाभर में बैंकिंग, स्वास्थ्य जैसी आपात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है। यहां तक की अमेरिका की आपात सेवा 911 पर भी बुरा असर पड़ा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी देखी जा रही है, जिसमें आईटी कम्पनी के कर्मचारियों के काफी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें उन्हें मौज लेते हुए दिखाया जा रहा है। इस बीच एक्स पर काफी हैजटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं - #microsoft #crowdstrike #windows #microsoftoutage
क्राउडस्ट्राइक पर यूजर्स ने दिए खतरनाक रिएक्शन
इस पर कई सारे मीम्स और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोगों के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। वायरल हो रहे इन मीम्स को देख आपके पेट में गुदगुदी होने लगेगी।
