VIDEO: 'क्या इतना भी सिविक सेंस नहीं!', लिफ्ट में चढ़ते गए लोग, व्हीलचेयर पर बैठा शख्स देखता रह गया

मेट्रो स्टेशन पर लगे लिफ्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें व्हीलचेयर पर बैठा एक व्यक्ति लिफ्ट में चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन आस-पास के लोग उसे दरकिनार करते हुए लिफ्ट में घुस जाते हैं।

लिफ्ट सामने थी, लोग उसमें चढ़ते गए, लेकिन व्हीलचेयर पर बैठे शख्स की बारी ही नहीं आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के बाहर व्हीलचेयर पर बैठा एक शख्स अपनी बारी का इंतजार करता नजर आता है। दूसरी ओर, लिफ्ट आने पर कई यात्री उसमें सवार होकर चले जाते हैं। इस दौरान व्हीलचेयर यूजर को अगली लिफ्ट का इंतजार करना पड़ता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सार्वजनिक जगहों पर दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और सिविक सेंस को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

metro station lift wheelchair user viral video

मेट्रो स्टेशन पर दिव्यांग की परेशानी का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@thewheelchairvlogs)

लिफ्ट आई, लोग चढ़े, लेकिन व्हीलचेयर यूजर रह गया पीछे

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो @thewheelchairvlogs अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें व्हीलचेयर पर बैठा शख्स मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के बाहर इंतजार करता दिखाई देता है। कुछ देर बाद लिफ्ट आती है और यात्री एक-एक करके उसमें चढ़ने लगते हैं। देखते ही देखते लिफ्ट भर जाती है और लोग वहां से चले जाते हैं। लेकिन व्हीलचेयर पर बैठा शख्स बाहर ही रह जाता है। उसे अगली लिफ्ट का इंतजार करना पड़ता है। वीडियो को देख कई यूजर्स का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर हमें अपनी सुविधा के साथ-साथ दूसरों की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए।

End of Feed