वायरल न्यूज़

VIDEO: अबकी बार बेंगलुरु मेट्रो में भिड़ गए यात्री, एक ने पकड़ा हाथ तो दूसरे ने जड़ दिया मुक्का

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2024, 01:57 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो बेंगलुरु मेट्रो का बताया गया है। इसमें खचाखच यात्रियों से भरे कोच में दो लोग आपस मे भिड़ गए। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

अबकी बार बेंगलुरु मेट्रो में भिड़ गए यात्री। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु मेट्रो में हुई मारपीट
  • यात्रियों में चले मुक्के-लात
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: दिल्ली मेट्रो में आए दिन यात्रियों के बीच मारपीट से जुड़े वीडियो सामने आते रहते हैं। यहां कभी पुरुष तो कभी महिलाएं छोटी सी बातों पर आपस में भिड़ जाती हैं। अभी मेट्रो में मारपीट से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। मगर मारपीट का ये वीडियो दिल्ली नहीं बल्कि बेंगलुरु मेट्रो से जुड़ा है। जी हां अबकी बार बेंगलुरु मेट्रो में यात्री आपस में भिड़ गए। इसमें एक यात्री दूसरे का हाथ पकड़ता है तो बेचारे को तुरंत जोरदार मुक्का पड़ गया। बेंगलुरु मेट्रो में लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बेंगलुरु मेट्रो में यात्रियों के बीच मारपीट

वीडियो पर एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। बाइस सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि मेट्रो कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। पैर रखने की भी जगह नजर नहीं आती है। मगर इसी बीच दो यात्रियों के बीच आपस में बहस शुरू हो गई। इसमें एक चिल्लाता है तो दूसरा भी चिल्लाकर इसका जवाब देता है। पहला वाला पकड़ता है तो दूसरे वाले ने उसे मुक्का रसीद कर दिया। बाद में दोनों के बीच मारपीट इस हद तक बढ़ गई कि अन्य यात्रियों को दोनों का बीच बचाव कराना पड़ा।

एक्स पर देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि मेट्रो यात्री दोनों को शांत रहने और दूर खड़े रहने के लिए कहते हैं। मगर इनमें एक अभी भी झगड़े के मूड में नजर आता है। मालूम हो कि बेंगलुरु मेट्रो में मारपीट के वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article