वायरल न्यूज़

Viral Video: सांप दिखा रहा था अपनी ताकत, तभी नेवले ने लगाया ऐसा दांव चारों खाने हुआ चित्त

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 11, 2023, 07:02 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और नेवले की लड़ाई दिखाई जा रही है। वीडियो में पहले तो सांप नेवले पर भारी पड़ता नजर आ रहा है, लेकिन अचानक दांव उल्टा हो जाता है और फिर नेवला सांप पर गजब की पटखनी देता है।

Image

नेवले ने दी सांप को गजब की पटखनी

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और नेवले की लड़ाई
  • देखने को मिला गजब का दांव
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Snake And Mangoose Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में आपको एक सांप और नेवला (Snake And Mangoose) नजर आएंगे, जिनकी फाइट सीन देखने को मिल रही है। ऐसी वीडियोज भी लोगों को काफी पसंद आती है तो लोग जमकर इसे शेयर भी कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो (Animal Video) पर काफी लाइक्स भी मिल रहे हैं और इसे बार-बार स्क्रॉल करके देखा भी जा रहा है।

नेवले ने दी सांप को गजब की पटखनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में सांप और नेवले की बड़ी ही भयानक लड़ाई (Snake And Mangoose Viral Video) देखने को मिल रही है, जिसमें पहले तो सांप नेवले पर भारी पड़ता नजर आ रहा है, लेकिन अचानक से दांव उल्टा होता है और फिर नेवला सांप को गजब की पटखनी देता है, जिसे देखने के बाद आपको असली वाली कुश्ती याद आ जाएगी। इस वीडियो (Animal Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article