बिरयानी की तरह लोहे की कीलें खा गया शख्स, नजारा देखकर दंग रह जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 3, 2024, 01:08 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स लोहे की कीलें ऐसे खाता है मानो बिरयानी खा रहा हो। मगर आखिर में जो दिखा हैरान हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सामने आया हैरान करने वाला नजारा
  • लोहे की कीलें खा गया शख्स
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video: दुनियाभर में इंसानों के खाने लायक सैकड़ों तरह की चीजें हैं, जिन्हें खाकर वो अपना पेट भरते हैं। मगर कभी किसी को ऐसी चीज खाते हुए देखा है कि देखकर दिमाग काम करना बंद कर दे। देखकर भी आंखों ना हो कि कोई ऐसी चीज कैसे खा सकता है। अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक शख्स ऐसा कुछ खाते नजर आया है कि दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। माथा पकड़ कर बैठ जाएंगे। फिर भी कुछ समझ नहीं आएगा।

Viral Video

बिरयानी की तरह खाता है कील। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

चबाकर खा गया लोहे की कीलें

हैरान करने वाले नजर में देखेंगे कि एक शख्स लोहे की कीलें खाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। शख्स कीलें भी ऐसे खाता है मानो कील की जगह बिरयानी खा रहा हो। कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स के हाथ में पॉलीथिन है और उसमें बहुत सारी लोहे की कीलें हैं। देखकर लगता है कि वो किसी इस्तेमाल के लिए लेकर जा रहा है। मगर एकाएक उसने पॉलीथिन से कीलें निकाली और खाने लगा। शख्स ने एक बार में ही बहुत सारी कीलें अपनी मुंह रखीं और चबा-चाबकर खाने लगा।

End of Feed