Funny Video: मेट्रो से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े से वीडियो की तादाद अच्छी खासी है। मगर अभी मेट्रो से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो मेट्रो कोच में आराम से यात्रा कर रही है। लड़की ने कान में इयरफोन लगा रखा है और गुनगुना रही है। फ्रेम में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक लड़की की ऐसी चोरी पकड़ी गई कि देखकर फिर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
मेट्रो में पकड़ी गई लड़की की चोरी
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़की कान में इयरफोन लगाकर गाने में सुन रही है। मगर सामने बैठे किसी शख्स ने उसमें ऐसी चीज नोटिस की कि सबकुछ कैमरे में कैद कर लिया। देखकर चौंक जाएंगे कि लड़की जिस इयरफोन को कान में लगाकर गाना सुन रही है, असल में वो मोबाइन से कनेक्ट ही नहीं है। उसका दूसरा सिरा नीचे हवा में लटक रहा है। मगर लड़की को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी चोरी पकड़ी जाएगी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।
यहां देखिए वीडियो
मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अल प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे है। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
