वायरल न्यूज़

एनाकोंडा को कंधे पर उठाकर घूमने लगा शख्स, फिर दिखा हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 3, 2024, 10:13 AM IST

Anaconda Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स स्नेक हाउस में गया और खतरनाक ग्रीन एनाकोंडा अपने कंधे पर उठा लिया।

Image

एनाकोंडा लेकर घूमने लगा शख्स। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कंधे पर उठा लिया सांप
  • फिर जो दिखा यकीन नहीं होगा
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Anaconda Ka Video: दुनिया में इंसान जिन जीवों से सबसे ज्यादा डरता है उनमें सांप का नाम सबसे ऊपर आता है। सांप इतना खतरनाक जीव है जिसके करीब में आने से ही हमारी सांसें रुक जाती हैं। तुरंत उससे दूर जाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। मगर क्या हो जब कोई शख्स उसी सांप से खेलने लगे। सांप भी इतने विशाल आकार का जिसे देखकर होश उड़ जाएं। मगर उस शख्स को जरा भी फर्क ना पड़े। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें एक शख्स विशालकाय ग्रीन एनाकोंडा के साथ खेलता हुआ नजर आया है।

सांप से खेलने लगा शख्स

एनाकोंडा के साथ खेलते हुए शख्स का ये वीडियो लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स स्नेक हाउस में है। इसमें हर जगह सिर्फ सांप ही सांप नजर आते हैं। इसमें शख्स ने सबसे बड़े सांप एनाकोंडा को बाहर निकाला और उसके साथ खेलने लगा। शख्स ने सबको हैरान करते हुए सांप को कंधे पर उठा लिया। देखकर सहज ही अंदाजा होता है कि सांप करीब 15 फीट लंबा है। इसमें शख्स सांप के साथ खेलते है तभी हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया।

इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो

इसमें देखेंगे कि सांप अपना शरीर सीधा करता है और फिर शख्स को पैर से जकड़ने की कोशिश करता है। वीडियो तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसे इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article