जन्नत जैसी वादियों में कचरे का ढेर! मैकलोडगंज का VIDEO देख सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज में पहाड़ी रास्तों पर बिखरे कचरे का वीडियो वायरल है। नजारा देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां, ऊंचे पहाड़ और चारों तरफ फैली हरियाली लोगों को अपनी ओर खींचती है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। लोग पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं और खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद करते हैं लेकिन जब लोग घूमने के बाद उसी जगह पर कचरा फैलाकर चले जाते हैं, तो प्रकृति की खूबसूरती पर दाग लग जाता है। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज में देखने को मिला है। यहां का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी नाराज हैं।

mcleodganj garbage viral video himachal pradesh

मैकलोडगंज में कचरे का ढेर (X/@sidhshuk)

मैकलोडगंज की खूबसूरती के बीच दिखा कचरे का ढेर

दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मैकलोडगंज के एक पहाड़ी रास्ते की हालत दिखाई गई है। वीडियो में सड़क और पैदल चलने वाले रास्ते के दोनों तरफ जगह-जगह कचरा बिखरा नजर आता है। कहीं प्लास्टिक के रैपर पड़े हैं, तो कहीं खाने-पीने की चीजों के खाली पैकेट और कागज दिखाई देते हैं। कुछ जगहों पर फेंके हुए कपड़े भी नजर आते हैं। जिस रास्ते पर लोगों को पहाड़ों और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहिए, वहां गंदगी फैली हुई है। इस नजारे को देखकर सवाल उठ रहा है कि आखिर लोग घूमने के लिए खूबसूरत जगहों पर जाते हैं, तो वहां सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी क्यों भूल जाते हैं?

End of Feed