“शादी कोई इमरजेंसी नहीं”, Boss ने कहा काम करो, कर्मचारी ने पूछा, जिंदगी कब जिएं

काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना आज के समय में काफी मुश्किल होता जा रहा है। हाल में एक रेडिट यूजर ने अपने पोस्ट के जरिए इससे जुड़े अपने अनुभवों को शेयर किया है, जिसमें उसने बताया कि कैसे ऑफिस का काम बेहद तनावपूर्ण होता जा रहा है।

वर्क लाइफ बैलेंस आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। खासतौर पर कॉर्पोरेट सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर में, हाल में इसी एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक कर्मचारी ने अपने इसी दर्द को बयां किया है। इस पोस्ट को @r/developersIndia नाम के अकाउंट से रेडिट पर शेयर की गई है। इस पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि उसकी सगाई और शादी से ठीक पहले उसे एक बेहद ही तनावभरे प्रोजेक्ट पर डाल दिया गया है। कर्मचारी का कहना है कि ऑफिस में हर काम को “हाई प्रायोरिटी” बताया जाता है, लेकिन न तो कोई साफ प्लानिंग है और न ही किसी की जिम्मेदारी तय है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर (iStock)

सांस लेने की भी फुर्सत नहीं

कर्मचारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रोजेक्ट में कई मैनेजर हैं, लेकिन कोई भी सही तरीके से काम करवाने में सक्षम नहीं है। दिनभर जूम कॉल्स, हर घंटे अपडेट मांगना और जरा भी भरोसा न करना यही उनकी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुका है। माइक्रो-मैनेजमेंट इतना ज्यादा है कि सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिलती। हालात और खराब तब हो गए जब कंपनी ने जियो-फेंसिंग लागू कर दी। अब कर्मचारी बेस लोकेशन से 120 किलोमीटर से ज्यादा दूर रहकर काम नहीं कर सकता। वहीं, उसके लीड्स ना तो ऑनसाइट काम संभाल रहे हैं और ना ही ऑफसाइट, बल्कि सिर्फ मैनेजमेंट को खुश करने में लगे हुए हैं।

End of Feed