वायरल न्यूज़

Video: खेत में सोते समय शख्स की शर्ट में घुस गया सांप, फिर जो हुआ देखकर आपकी भी हालत हो जाएगी खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 28, 2023, 07:16 PM IST

Snake Video: इंसान अपने खेत की रखवाली करते-करते वहीं सो जाता है। अचानक उसे अपने शरीर पर कुछ महसूस होता है और उसकी नींद खुल जाती है। इसके बाद वह चीख-पुकार मचाने लगता है। चीख-पुकार मचते ही वहां लोग इकट्ठे हो जाते हैं।

Image

शर्ट में घुस गया सांप (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के साथ होती है डरावनी चीज
  • शर्ट में घुस जाता है खूंखार सांप
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। कई लोगों की सांप को दूर से देखकर ही हालत खराब हो जाती है। इस धरती पर सांपों की 2500 से 3000 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से लगभग 70 प्रजातियों के सांप जहरीले होते हैं। इस दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश के मौसम में सांप कहीं भी छिप जाते हैं, क्योंकि उनके रहने की जगहों पर पानी भर गया है। कई बार वह इंसान के घरों में पहुंच जाते हैं।

शख्स की शर्ट में घुस जाता है सांप

इसी क्रम में एक सांप एक इंसान की शर्ट में घुस जाता है। दरअसल, यह इंसान अपने खेत की रखवाली करते-करते वहीं सो जाता है। अचानक उसे अपने शरीर पर कुछ महसूस होता है और उसकी नींद खुल जाती है। इसके बाद उसे पता चल जाता है कि उसकी शर्ट में सांप घुस गया है। यह महसूस करते ही शख्स की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद वह चीख-पुकार मचाने लगता है। चीख-पुकार मचते ही वहां लोग इकट्ठे हो जाते हैं और उसे बचाने के लिए आ जाते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि बचाने आए लोग सबसे पहले उसकी शर्ट का बटन खुलवाते हैं। इसके बाद सांप धीरे-धीरे उसकी शर्ट से बाहर हो जाता है। गनीमत यह होती है कि सांप उसे काटता नहीं है और आसानी से उसकी शर्ट से बाहर निकलकर वहां से भाग जाता है। इसके बाद शख्स की जान में जान आती है। वीडियो में आप पूरे नजारे को देखकर हैरान रह जाएंगे। वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो को ashraf_fem नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article