Viral Video: ये है देश का छोटा 'रामदेव'.. अर्जुन की तरह निशाना, धनुर्विद्या देख नजर नहीं हटेगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 06:29 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक छोटे लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। वीडियो में छोटे बच्चे ने गजब का कमाल दिखाते हुए पैरों से धनुष-बाण चलाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने दिखाया कमाल का टैलेंट
  • पैरों से चलाया धनुष-बाण
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Little Yoga Guru Viral Video: कई बार ऐसा होता है कि हमारे नजरों के सामने कुछ ऐसे वीडियोज (Viral Video) आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद उन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये वीडियो भी काफी शानदार है, जिसे देखने के बाद आपकी नजर नहीं हटेगी। ट्विटर पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जिसे देखने पर आपको एक कहावत याद आ सकती है- देखन छोट लागत, घाव करे गंभीर।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्चा अपने पैरों से निशाना साध रहा है, वो भी धनुष-बाण से। ऐसे में ये वीडियो काफी चर्चा में है, उसका कारण है बच्चे की उम्र। इतने छोटे उम्र में कमाल दिखाने वाले इस बच्चे का नाम रुद्र प्रताप सिंह है। बताया जा रहा है कि बच्चा इंटरनेशनल गेम्स की तैयारी कर रहा है। ऐसे में उसका हुनर और जज्बा दोनों ही जबरदस्त है।

End of Feed