Metro Viral Video: बीते दिनों दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज वायरल हुए थे, जिसके लिए काफी गदर मच हुआ था। जिसके बारे में आप सभी जानते हैं। हाल ही में एक और वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स मेट्रो में चढ़ता है। इस दौरान उसके गले में एक विशालकाय सांप भी है। ऐसे में सभी यात्री डर के मारे सहम गए। यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स सांप लेकर जैसे ही मेट्रो ट्रेन में चढ़ता है, लोगों के हाव-भाव ही चेंज हो जाते हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भाई ये तो मौत का सामान ही लेकर चढ़ गया। वैसे बता दें, ये वीडियो इंटरनेट पर काफी गर्दा उड़ा रहा है। ऐसे में काफी लोग शख्स को लेकर उल्टा-सीधा भी बोल रहे हैं।
सांप लेकर मेट्रो में चढ़ा शख्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सांप नहीं ये तो मौत का सामान ही लेकर चढ़ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली खतरों का खिलाड़ी। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'unilad' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
